अगर आप भी सोच रहे हैं कि ₹20000 salary में 5 लाख कैसे जोड़ें, तो हो सकता है ₹5 लाख का target सुनते ही आपके mind में एक सवाल आए – क्या ₹20000 salary में ₹5 लाख जोड़ना सच में possible है?
तो सबसे पहले एक बात समझनी होगी कि ₹20000 monthly salary में ₹5 लाख जोड़ना बिल्कुल Possible है। क्योंकि आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो ₹20,000 salary में भी savings कर रहे हैं और ऐसे भी लोग हैं जो ₹50,000 salary के बाद भी savings नहीं कर पाते।
अगर आप भी future में financial security चाहते हैं और अगले 5 साल में ₹5 लाख का fund बनाना चाहते हैं, तो आपको बस वो सिंपल फ़ॉर्मूला समझना है जो 90% लोग मिस कर देते हैं।
90% लोग कहाँ गलती करते हैं (The Missing Formula)
जब हम ₹5 लाख का Amount सुनते हैं, तो naturally हमें लगता है कि यह target सिर्फ उन लोगों के लिए है जो बहुत ज्यादा कमाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सिर्फ इस कैलकुलेशन को देखते हैं:
| Target Amount | Time Period | Monthly Amount |
| ₹5,00,000 | 5 Years | ₹8,333 |
इस टेबल को देखकर 90% लोग यहीं पर सबसे बड़ी गलती करते हैं और हार मान लेते हैं। उन्हें लगता है कि ₹20,000 की सैलरी में से हर महीने ₹8,333 बचाना तो बिल्कुल possible ही नहीं है।
लेकिन आपको पूरे ₹5 लाख अपनी सैलरी से नहीं जोड़ने हैं! आपको सिर्फ एक काम करना है—अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करके काम पर लगाना है।
5 साल में ₹5 लाख जोड़ने का Simple Formula
अगर आपको 5 साल में ₹5 लाख बनाना है तो आपको Save + Invest (Step-Up SIP) का फार्मूला यूज़ करना होगा।
Step 1: Saving
Financial planning का सबसे important rule है कि आप अपनी income और lifestyle के हिसाब से target रखें जो amount saving करना आपके लिए possible हो।
आम तौर पर financial experts salary का 20%–25% future के लिए save करने की सलाह देते हैं।
| Salary | 25% Saving | 5 Years Saving (No Investment) |
| ₹20,000 | ₹5,000 | ₹3 Lakh |
अगर आप हर महीने ₹5,000 save करते हैं, तो 5 साल बाद आपके पास लगभग ₹3 lakh ही होंगे। यानी ₹5 lakh के target तक पहुँचने के लिए सिर्फ saving करना काफी नहीं है।
इसी लिए investment को भी plan का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि saving आपके पैसे को सिर्फ safe रखती है, जबकि investment उस पैसे को grow करने में help करता है।
Step 2: Investment (Step-Up SIP)
₹5 lakh का target achieve करने का सबसे practical तरीका है Step-Up SIP यानी salary बढ़ने के साथ साथ अपनी SIP amount को भी धीरे-धीरे बढ़ाते रहना।
मान लीजिए आप ₹5,000 की monthly SIP से शुरुआत करते हैं और हर साल SIP में सिर्फ ₹500 का increment (Step-Up) कर देते हैं:
| Year | Monthly SIP | Total Investment (Yearly) |
| Year 1 | ₹5,000 | ₹60,000 |
| Year 2 | ₹5,500 | ₹66,000 |
| Year 3 | ₹6,000 | ₹72,000 |
| Year 4 | ₹6,500 | ₹78,000 |
| Year 5 | ₹7,000 | ₹84,000 |
5 साल बाद का Final Result (12% Annual Return पर):
- Total Investment: लगभग ₹3.6 लाख (यह वो पैसा है जो 5 साल में धीरे-धीरे Step up करके आपकी सैलरी से इन्वेस्ट हुआ)
- Estimated Return: लगभग ₹1.26 लाख ( यह वो पैसा है जो आपकी Investment पर Return मिला )
- Estimated Corpus (Total Fund): लगभग ₹4.92 लाख
अगर आप इस पैसे को किसी अच्छे इंडेक्स फंड या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं, जहाँ आसानी से 12% से 13% तक का annual return मिल जाता है, तो 5 साल में ₹5 लाख का Fund आसानी से बन सकता है।
(Note: 12% Annual Return सिर्फ एक अनुमान (assumption) है, कोई गारंटी नहीं। एक्चुअल रिटर्न्स market conditions के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म हिस्ट्री को देखें तो 12% का एवरेज रिटर्न मिलना काफी प्रैक्टिकल माना जाता है।)
4 Rules जो इस Plan को Success बना सकते हैं
1. Save First, Spend Later:
बहुत से लोग पहले खर्च करते हैं और जो बच जाए उसे save करने की कोशिश करते हैं। आपको इसका उल्टा करना है। Salary आते ही सबसे पहले saving और investment का amount अलग कर दो, उसके बाद spend करो।
2 Emergency Fund बनाना:
Job loss, medical emergency या family में किसी emergency की वजह से कई लोगों को अपनी SIP या investments बीच में ही तोड़नी पड़ जाती हैं। इससे बचने के लिए हमेशा Emergency fund पर ज्यादा focus करना चाहिए।
3 Increment को यूज करना:
अक्सर सैलरी बढ़ते ही हमारे खर्चे भी अपने आप बढ़ जाते हैं। लेकिन अगर हम हर साल होने वाले इंक्रीमेंट का एक छोटा सा हिस्सा भी अपनी SIP में ऐड करते जाएं, तो लॉन्ग-टर्म में बहुत बड़ा डिफरेंस दिख सकता है।
4 Patience और Consistncy:
Investing में सबसे मुश्किल काम यही होता है कि लोग invest करना तो start कर देते हैं लेकिन वो Patience नहीं रख पाते क्योंकि उन्हें fast result चाहिए होता है। जो लोग long-term तक discipline के साथ invested रहते हैं, उन्हें ही compounding का पूरा फायदा मिलता है।
Warren Buffett भी कहते हैं कि market को predict करने से ज्यादा जरूरी है लंबे समय तक invested रहना। क्यूंकि Wealth अक्सर एक दिन में नहीं बनती बल्कि सालों तक की गयी disciplined investing से बनती है।
Conclusion
अब आप समझ गए होंगे कि ₹20000 Salary में 5 लाख कैसे जोड़ें, अगर regular saving और disciplined investing की जाये, तो धीरे-धीरे एक बड़ा corpus बनाया जा सकता है। इसलिए अगर आप सच में future में financial security चाहते हैं, तो saving और investment को कल पर मत डालिए। क्योंकि आज शुरू की गयी एक छोटी सी SIP और disciplined saving भी आने वाले सालों में आपको financially strong बना सकती है।
FAQs
क्या ₹20,000 Salary में ₹5 Lakh का Target Achieve करना Possible है?
हाँ, ₹20,000 Salary में ₹5 Lakh का Target Achieve करना बिल्कुल Possible है। अगर आप सिर्फ ₹5,000 महीने की Savings करेंगे तो 5 साल में सिर्फ ₹3 Lakh ही होंगे, लेकिन अगर आप ₹5,000 महीने से Step-Up SIP स्टार्ट करते हैं, तो 12% Estimated Return के साथ आपका ₹5 Lakh का Target आसानी से पूरा हो सकता है।
5 साल में ₹5 Lakh का Corpus बनाने के लिए Monthly SIP Amount कितना होना चाहिए?
5 साल में ₹5 Lakh का Corpus बनाने के लिए नॉर्मल Monthly SIP Amount लगभग ₹6,500 होना चाहिए। लेकिन अगर आपकी Salary ₹20,000 है, तो आप Step-Up SIP Formula यूज़ करके पहले साल ₹5,000 से शुरुआत कर सकते हैं और हर साल Investment Amount को सिर्फ ₹500 बढ़ा सकते हैं।
SIP Investment स्टार्ट करने से पहले Emergency Fund क्यों जरूरी है?
SIP Investment स्टार्ट करने से पहले Emergency Fund इसलिए जरूरी है ताकि Job Loss या Medical Emergency के समय आपकी SIP बीच में न टूटे। हमेशा अपनी Salary में से कम से कम 3 से 6 महीने का लिविंग एक्सपेंस बैकअप की तरह अलग रखना चाहिए, उसके बाद ही लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टिंग करनी चाहिए।
क्या हर साल Investment Amount बढ़ाना (Step-Up करना) सच में जरूरी है?
हाँ, ₹5 Lakh का Target कम समय में पूरा करने के लिए Step-Up Investment करना सबसे जरूरी है। अगर कोई हर महीने सिर्फ ₹5,000 की फिक्स्ड सेविंग या नॉर्मल इन्वेस्टमेंट करता है, तो 5 साल में ₹5 Lakh तक पहुँचना मुश्किल होता है। लेकिन हर साल अपनी financial condition के हिसाब से अमाउंट थोड़ा सा बढ़ाते रहने से बिना किसी एक्स्ट्रा दबाव के बड़ा फंड आसानी से तैयार हो सकता है।

Great content! Keep up the good work!
thanq
Nice perspective on the topic. You may find Van Gogh Free AI Video Generator useful — . Van Gogh Free AI Video Generator