Emergency Fund कैसे बनाएं, यह सवाल अक्सर तब समझ आता है जब अचानक कोई Medical Emergency आ जाए, job छूट जाए, business में नुकसान हो जाए या किसी वजह से income आनी बंद हो जाए।
ऐसे समय में अगर Emergency Fund नहीं है, तो ज़्यादातर लोगों के पास loan, credit card या उधार लेने के अलावा कोई दूसरा option नहीं बचता।
इसीलिए Emergency Fund को Personal Finance का सबसे ज़रूरी हिस्सा माना जाता है। क्योंकि जब पहले से पैसों का एक backup तैयार होता है, तो अचानक आने वाली financial problems को संभालना काफी आसान हो जाता है।
तो चलिए समझते हैं कि Emergency Fund क्या है, इसमें कितना पैसा होना चाहिए और इसे शुरू करने का सबसे आसान तरीका क्या है।
Emergency Fund क्या है
Emergency Fund वह पैसा होता है, जिसे सिर्फ़ emergency situations के लिए अलग रखा जाता है। इसका इस्तेमाल shopping, vacation, नया phone या दूसरे किसी personal expenses के लिए नहीं किया जाता।
मान लीजिए आपके घर का हर महीने का ज़रूरी खर्च ₹30,000 है। अगर आपने 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखा है, तो वही आपका emergency backup है।
Emergency Fund में कितना पैसा होना चाहिए
अगर आप सोच रहे हैं कि Emergency Fund में कितना पैसा होना चाहिए, तो इसका सबसे आसान जवाब है—कम से कम 3 से 6 महीने के ज़रूरी खर्च के बराबर। अगर आपकी income regular है, तो 3–6 महीने का backup अच्छा माना जाता है।
अगर वहीं आप business करते हैं या freelancing करते हैं, तो 6 महीने या उससे ज़्यादा का Emergency Fund रखना और भी बेहतर हो सकता है।
इसका simple formula है: Monthly Essential Expenses × 6 = Emergency Fund Target
Example:
| हर महीने का ज़रूरी खर्च | Emergency Fund कितना होना चाहिए |
| ₹20,000 | ₹1,20,000 |
| ₹30,000 | ₹1,80,000 |
| ₹50,000 | ₹3,00,000 |
इसका मतलब यह नहीं है कि पूरा amount एक ही बार में जमा करना है। आप ₹500, ₹1,000 या जितना आसानी से बचा सकते हैं, उतने से भी शुरुआत कर सकते हैं।
सबसे ज़रूरी है कि Emergency Fund बनाना शुरू करें और उसे धीरे-धीरे अपने target तक पहुँचाएँ।
Emergency Fund कैसे बनाएं
Step 1: अपने Monthly Essential Expenses लिखें
सबसे पहले notebook या मोबाइल में हर महीने के सिर्फ़ ज़रूरी खर्च लिखें। जैसे rent, grocery, electricity bill, EMI, school fees और दूसरे ज़रूरी expenses।
इन्हीं expenses के आधार पर आपका Emergency Fund Target तय होगा।
Step 2: एक अलग Savings Account रखें
सबसे पहले Emergency Fund के लिए एक अलग Savings Account रखें। इससे emergency के लिए बचाया गया पैसा आपके daily expenses के पैसों से अलग रहेगा और उसे बिना ज़रूरत खर्च करने की संभावना भी कम होगी।
Step 3: Income आते ही एक Fixed Amount अलग करें
हर महीने income आते ही एक fixed amount सीधे Emergency Fund में transfer कर दें। शुरुआत में amount छोटा हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है, सबसे ज़रूरी है कि यह process हर महीने लगातार follow हो।
Step 4: Extra Income का भी कुछ हिस्सा Fund में जोड़ें
अगर कभी bonus, incentive, freelancing या किसी दूसरी जगह से extra income मिले, तो उसका कुछ हिस्सा सीधे Emergency Fund में डाल दें।
इससे आपका target जल्दी पूरा होगा और monthly budget पर ज़्यादा असर भी नहीं पड़ेगा।
Emergency Fund बनाते समय ये गलतियाँ न करें
- Credit Card को Emergency Fund समझना
- Emergency Fund का पैसा Shopping, Vacation या दूसरे Personal Expenses में खर्च करना।
- Emergency Fund बनाए बिना पूरी Savings को SIP, Mutual Fund या दूसरी Investments में लगा देना।
- सोचना कि जब Salary बढ़ेगी या ज़्यादा पैसा आएगा, तब Emergency Fund शुरू करेंगे।
- 3–6 महीने का Target पूरा होने से पहले ही Fund बनाना बंद कर देना।
Conclusion
अब आपको समझ आ गया होगा कि Emergency Fund कैसे बनाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने monthly expenses का हिसाब लगाएँ, फिर Emergency Fund के लिए एक अलग Savings Account रखें और income आते ही हर महीने एक fixed amount उसमें जमा करना शुरू करें।
शुरुआत छोटी हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है। सबसे ज़रूरी है कि Emergency Fund बनाना शुरू करें और उसे धीरे-धीरे अपने target तक पहुँचाएँ। यही छोटा-सा financial backup मुश्किल समय में सबसे ज़्यादा काम आता है।
FAQs
Emergency Fund कैसे बनाएं?
Emergency Fund बनाने के लिए सबसे पहले अपने monthly essential expenses का हिसाब लगाएँ। इसके बाद एक अलग Savings Account रखें और income आते ही हर महीने एक fixed amount उसमें जमा करना शुरू करें।
Emergency Fund में कितना पैसा होना चाहिए?
आमतौर पर Emergency Fund में कम से कम 3 से 6 महीने के ज़रूरी खर्च के बराबर पैसा होना चाहिए। अगर आपकी income regular नहीं है, जैसे business या freelancing, तो 6 महीने या उससे ज़्यादा का backup रखना बेहतर माना जाता है।
Emergency Fund और Normal Savings में क्या अंतर है?
Normal Savings का इस्तेमाल किसी भी personal goal के लिए किया जा सकता है। जबकि Emergency Fund सिर्फ़ Medical Emergency, income रुकने या दूसरे ज़रूरी financial emergencies के लिए अलग रखा जाता है।
Emergency Fund की शुरुआत कितने पैसे से करनी चाहिए?
Emergency Fund शुरू करने के लिए किसी बड़े amount की ज़रूरत नहीं है। आप ₹500, ₹1,000 या जितना आसानी से बचा सकते हैं, उतने से शुरुआत कर सकते हैं।

2 Comments