Expense Tracker कैसे बनाएं? हर महीने पैसे कहाँ खर्च हो रहे हैं, 10 मिनट में पता करें

Expense Tracker कैसे बनाएं - Notebook में Monthly Expense Tracker बनाकर खर्चों का हिसाब रखते हुए व्यक्ति

अगर आप जानना चाहते हैं कि Expense Tracker कैसे बनाएं, तो इसके लिए किसी मुश्किल App या Accounting की जरूरत नहीं है। सिर्फ 10 मिनट में आप अपना Expense Tracker बना सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि हर महीने आपका पैसा आखिर कहाँ खर्च हो रहा है।

इस आर्टिकल में हम Step by Step समझेंगे कि एक आसान Expense Tracker कैसे बनाएं, उसमें कौन-कौन सी Categories रखें और किन गलतियों से बचें, ताकि आप अपने खर्चों को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकें।

Expense Tracker क्या होता है?

Expense Tracker एक ऐसा रिकॉर्ड होता है, जिसमें आप अपनी Income और हर छोटे-बड़े खर्चों का हिसाब रखते हैं। इससे आपको बार-बार Bank Statement या UPI History देखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि पूरा खर्च एक ही जगह दिख जाता है।

और जब आपको अपने खर्चे पता चल जाते हैं कि सबसे ज़्यादा पैसा कहाँ खर्च हो रहा है, तब Budget बनाना, खर्च कम करना और Saving बढ़ाना पहले से काफी आसान हो जाता है।

10 मिनट में Expense Tracker कैसे बनाएं?

Expense Tracker बनाने के लिए आप Notebook, Excel, Google Sheets या किसी भी Expense Tracking App का इस्तेमाल कर सकते हैं। तरीका हर जगह लगभग same रहता है।

Step 1: Monthly Income लिखें

सबसे पहले अपनी महीने की Total Income लिखें।

Example: Salary – ₹30,000, Freelancing – ₹5,000 = Total Income – ₹35,000

Step 2: Fixed Expenses पहले लिखें

अब उन खर्चों को लिखें जो हर महीने लगभग fix रहते हैं, जिन्हें avoid नहीं किया जा सकता।

CategoryAmount
Rent₹8,000
EMI₹4,000
Electricity Bill₹800
Mobile Recharge₹400

इससे आपको शुरुआत में ही पता चल जाएगा कि Income का कितना हिस्सा पहले से खर्च होना तय है।

Note: ऊपर दिए गए Amount सिर्फ एक Example है ताकि आपको समझने में आसानी हो। आप अपनी Income और हर महीने होने वाले Fixed Expenses के हिसाब से Amount लिख सकते हैं।

Step 3: अपने Monthly Expenses की Categories बनाएं

Fixed Expenses लिखने के बाद अब उन खर्चों की Categories बनाएं, जो हर महीने बदलते रहते हैं। जैसे:

  • Grocery
  • Food Delivery
  • Transport
  • Shopping
  • Entertainment
  • Health
  • Others

Categories बनाने से अपने खर्चो को track करना आसान हो जाता है और महीने के आखिर में साफ़ दिखने लगता है कि सबसे ज़्यादा पैसा कहाँ खर्च हो रहा है।

Note: शुरुआत में 8–10 Categories ही रखें। बहुत ज़्यादा Categories बनाने से Expense Tracker इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।

Step 4: हर Expense (खर्च) उसी समय लिखें

जैसे ही कोई खर्चा हो उसे तुरंत उसी time लिख लें। जैसे:

DateCategoryAmount
2 JulyGrocery₹850
2 JulyTea₹30
3 JulyPetrol₹700
4 JulyFood Delivery₹420

अगर आप इन खर्चों को तुरंत ही लिख लेंगे तो महीने के आखिर में कुछ भी याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और आप अपने Expenses को आसानी से track कर पाएंगे।

Step 5: Monthly Review करें

Month complete होने के बाद हर Category का Total निकालें। इससे आपको एक जगह पूरे महीने का खर्च दिख जाएगा और समझ आएगा कि सबसे ज़्यादा पैसा किस Category में खर्च हुआ। जैसे:

CategoryAmount
Rent₹8,000
Grocery₹5,000
Transport₹2,500
Shopping₹2,000
Food & Entertainment₹2,300
Bills₹1,500
Others₹1,200

मान लीजिए इसमें Shopping और Food & Entertainment पर उम्मीद से ज़्यादा खर्च दिख रहा है। ऐसे में अगले महीने इन Categories का Budget थोड़ा कम रखा जा सकता है। और यही Monthly Review आपको बेहतर Budget बनाने और धीरे-धीरे Saving बढ़ाने में मदद करता है।

Expense Tracker बनाते समय ये 5 गलतियाँ न करें

अगर आप चाहते हैं कि Expense Tracker सच में काम करे, तो इन गलतियों से बचें।

  • हर खर्च उसी समय न लिखना।
  • Cash से किए गए खर्च छोड़ देना।
  • बहुत ज़्यादा Categories बना देना।
  • महीने के आखिर में Monthly Review न करना।
  • Budget से ज़्यादा खर्च होने पर भी ध्यान न देना।

हर Sunday सिर्फ 10 मिनट Review करें

Expense Tracker बनाने के बाद सबसे ज़रूरी काम उसका Review करना है। हर Sunday सिर्फ 10 मिनट निकालें और ये चार बातें जरूर देखें।

  • इस हफ्ते सबसे ज़्यादा पैसा किस Category में खर्च हुआ?
  • कौन-से खर्च अगले हफ्ते कम किए जा सकते हैं?
  • क्या किसी Category का Budget बार-बार बढ़ रहा है?
  • क्या इस महीने की Saving Target के हिसाब से सब कुछ चल रहा है?

हर हफ्ते ऐसा करने से आपको महीने के आखिर तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अगर कहीं ज़रूरत से ज़्यादा खर्च हो रहा है, तो उसे समय रहते ही कंट्रोल किया जा सकता है।

Conclusion

अब आप समझ गए होंगे कि Expense Tracker कैसे बनाएं। इसके लिए किसी महंगे App या मुश्किल Software की जरूरत नहीं है। Notebook, Google Sheets या Excel में सिर्फ 10 मिनट देकर भी आप अपने पूरे महीने का खर्च Track कर सकते हैं।

जब आपको पहले से पता होगा कि पैसा कहाँ खर्च हो रहा है, तब Budget बनाना, Unnecessary Expenses कम करना और Saving बढ़ाना पहले से आसान हो जाएगा। इसलिए ज़्यादा सोचने के बजाय आज ही अपना पहला Expense Tracker बनाएं और इसी महीने से अपने खर्चों का हिसाब रखना शुरू करें।

FAQs

क्या Expense Tracker बनाने के लिए Excel जरूरी है?

नहीं। आप Notebook, Google Sheets या किसी भी Expense Tracking App से शुरुआत कर सकते हैं। तरीका लगभग सभी में एक जैसा रहता है।

Expense Tracker में कौन-कौन से खर्च लिखने चाहिए?

Expense Tracker में हर छोटे-बड़े खर्च को लिखना चाहिए। जैसे Rent, Grocery, Food Delivery, Shopping, Transport, Bills, Medical और दूसरे रोज़मर्रा के खर्च। इससे महीने के आखिर में पूरा खर्च एक जगह दिख जाता है।

Expense Tracker कैसे बनाएं और रोज़ अपडेट कैसे करें?

Expense Tracker बनाने के लिए सबसे पहले Income लिखें, फिर Fixed Expenses और बाकी खर्चों की Categories बनाएं। इसके बाद जैसे ही कोई Payment करें, उसे उसी समय लिख दें। इससे रोज़ सिर्फ 1–2 मिनट में पूरा हिसाब अपडेट हो जाता है।

क्या मोबाइल से Expense Tracker बनाया जा सकता है?

हाँ। अगर आपके पास Laptop नहीं है, तो Google Sheets, Notes App या किसी भी Expense Tracking App की मदद से मोबाइल पर भी आसानी से Expense Tracker बनाया जा सकता है।

Expense Tracker बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

अगर आप पहली बार Expense Tracker बना रहे हैं, तो Notebook या Google Sheets सबसे आसान option हैं। इनमें खर्च लिखना, Monthly Review करना और Budget बनाना आसान रहता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *