Budget कैसे बनाएं? 90% लोग Budgeting में यही गलती करते हैं, इसलिए पैसे नहीं बचा पाते

Budget कैसे बनाएं – Monthly Budget बनाते हुए अपने Expenses और Savings की Planning करता हुआ व्यक्ति

Budget कैसे बनाएं ये सवाल आज सिर्फ उन लोगों का नहीं है जो कम income कमा रहे हैं। आज बहुत से लोग अच्छी income होने के बाद भी महीने के end तक savings नहीं कर पाते। Salary हो, business income हो या freelancing income, problem अक्सर income की नहीं होती, बल्कि पैसों को बिना planning के खर्च करने की होती है।

अगर आपको लगता है कि पैसा account में तो आता है लेकिन बचता नहीं, तो हो सकता है आप भी वही budgeting mistake कर रहे हों जो ज़्यादातर लोग करते हैं।

चलिए समझते हैं कि budgeting क्या होती है और सबसे बड़ी गलती कहाँ होती है।

Budgeting क्या होती है

बहुत से लोग budgeting को सिर्फ expenses लिखने या पैसे बचाने का तरीका समझते हैं। लेकिन budgeting एक financial plan होता है, जो बताता है कि आपकी income का कितना हिस्सा expenses, savings, investments और future goals के लिए use होना चाहिए।

अगर आपके पास कोई budget plan नहीं है, तो आपका पैसा धीरे-धीरे ऐसी चीज़ों पर ज़्यादा खर्च होने लगता है जो short-term satisfaction तो देती हैं, लेकिन long-term में financial value create नहीं करती।

Simple words में समझें, तो budgeting पैसों को control करने का एक system है, ताकि future में पैसों की कमी आपके goals को affect न करे।

ज़्यादातर लोग Budgeting में Fail क्यों होते हैं

ज़्यादातर लोग Budgeting में इसलिए fail होते हैं क्योंकि वे अपने expenses को track नहीं करते। उन्हें पता ही नहीं होता कि हर महीने उनका पैसा कहाँ खर्च हो रहा है। जैसे Food delivery, online shopping और subscriptions.

यही छोटे-छोटे expenses मिलकर महीने के पूरा budget बिगाड़ देते हैं। इसके अलावा, ज़्यादातर लोग savings को last priority देते हैं। वे सोचते हैं कि महीने के end में जो बचेगा, उसे save करेंगे। लेकिन तब तक savings के लिए कुछ खास बचता ही नहीं।

Budget कैसे बनाएं

Step 1: सबसे पहले अपनी Total Monthly Income लिखें

Budget की शुरुआत हमेशा income से होती है। हर महीने आपके पास कुल कितना पैसा आता है, यह सबसे पहले clear होना चाहिए। अगर income fixed नहीं है, तो पिछले 3–6 महीनों की average income को base मान सकते हैं।

Step 2: अपने Fixed Expenses अलग लिखें

अब rent, grocery, electricity bill, internet, transport, EMI और दूसरे ज़रूरी expenses लिखें। इससे आपको पता चलेगा कि हर महीने कितना पैसा पहले से तय खर्चों में जा रहा है।

Step 3: अपने Expenses को दो हिस्सों में बाँटें

Essential Expenses और Non-Essential Expenses

Essential Expenses वो होते हैं जिन्हें टाला नहीं जा सकता, जैसे rent, grocery, electricity bill, internet और transport।

Non-Essential Expenses वो होते हैं जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर कम या avoid किया जा सकता है, जैसे shopping, entertainment, food delivery और subscriptions।

इन दोनों को अलग करने से यह समझना आसान हो जाता है कि आपका पैसा ज़रूरी चीज़ों पर ज़्यादा खर्च हो रहा है या unnecessary चींजो पर।

Step 4: Income का एक Fixed हिस्सा Future के लिए अलग रखें

हर महीने income का कम से कम 20%–30% हिस्सा savings और investments के लिए अलग रखें। इस amount को income आते ही किसी दूसरे safe account में transfer करे दें।

Step 5: Emergency Fund को Priority दें

Savings का एक हिस्सा Emergency fund के लिए रखें। कोशिश करें कि धीरे-धीरे 3–6 महीने के essential expenses जितना Emergency Fund तैयार हो जाए।

Step 6: बाकी Amount का Monthly Budget Set करें

Savings और Emergency Fund अलग करने के बाद बचे हुए पैसे से पूरे महीने का budget बनाएं और उसी के अनुसार expenses manage करें।

Step 7: हर Month Budget Review करें

हर महीने एक बार अपना budget ज़रूर review करें। देखें पैसा कहाँ खर्च हुआ, कहाँ unnecessary spending हुई और अगले महीने क्या सुधार किया जा सकता है।

Example

मान लीजिए किसी व्यक्ति की monthly income ₹25,000 है। अगर वह अपनी income का 30% पहले ही savings और investments के लिए अलग रख देता है, तो बाकी पैसो को Essential Expenses और Lifestyle Expenses के बीच आसानी से plan किया जा सकता है। जैसे:

Savings & Investments₹7,500
Essential Expenses ₹12,500
Lifestyle Expenses₹5,000
Total Income₹25,000

इस Example में income का सबसे पहला हिस्सा future के लिए reserve हो रहा है। यही approach धीरे-धीरे Emergency Fund बनाने और long-term investments शुरू करने में मदद करती है।

Budget बनाते समय इन Mistakes को Avoid करें

  • हर खर्चे को track किये बिना पैसा खर्च करना।
  • Savings को priority देने के वजह month-end तक wait करना।
  • Shopping, food delivery और entertainment पर ज़रुरत से ज्यादा खर्चा करना।
  • Emergency fund को ignore करना।
  • Budget बनाने के बाद उसका review न करना।
  • Income बढ़ते ही अपने expenses भी बढ़ा देना।
  • Credit Card को extra income समझकर इस्तेमाल करना।
  • Financial goals के बिना पैसे खर्च करना।

Conclusion

Budget बनाना मुश्किल नहीं है। सबसे ज़रूरी है अपनी income को समझना, expenses को plan करना, savings को priority देना और हर month अपना budget review करना।

अगर आप लगातार यही process follow करते हैं, तो समय के साथ पैसे बचाना और अपने financial goals हासिल करना आसान हो जाता है। और आप financially stable भी रहते हैं।

FAQs

Budget कैसे बनाएं अगर income fixed न हो?

अगर आपकी income हर महीने अलग-अलग आती है, तो पिछले 3–6 महीनों की average income को base मानकर budget बनाएं। इससे expenses, savings और दूसरे ज़रूरी खर्चों की planning करना आसान हो जाता है।

Monthly Income का कितना Percent Save करना चाहिए?

हर महीने income का कम से कम 20%–30% हिस्सा savings और investments के लिए अलग रखना एक अच्छा target माना जाता है। अगर शुरुआत में इतना possible न हो, तो अपनी क्षमता के अनुसार amount तय करें और धीरे-धीरे उसे बढ़ाने की कोशिश करें।

Budget Follow करने में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

सबसे बड़ी गलती expenses को track न करना और savings को आखिरी priority देना है। जब बिना planning के खर्च किया जाता है, तो महीने के end तक savings के लिए बहुत कम पैसा बचता है।

Emergency Fund कितना होना चाहिए?

कोशिश करें कि आपके पास कम से कम 3–6 महीने के essential expenses जितना Emergency Fund हो। इससे नौकरी जाने, medical emergency या दूसरी अचानक आने वाली financial problems में मदद मिल सकती है।

Budget बनाते समय सबसे पहले क्या करना चाहिए?

Budget बनाने की शुरुआत हमेशा अपनी Total Monthly Income जानने से करें। इसके बाद अपने fixed expenses लिखें, savings का हिस्सा अलग रखें और फिर बाकी पैसे का budget तय करें।

Budget बनाने के बाद उसे Follow कैसे करें?

Budget तभी काम करता है जब आप उसे हर महीने follow करें। इसके लिए अपने expenses को track करें, unnecessary spending से बचें और महीने के end में एक बार अपना budget review ज़रूर करें। इससे समय के साथ आपकी savings और financial discipline दोनों बेहतर होते जाते हैं।

Similar Posts