₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा (₹5,000, ₹10,000 या ₹20,000)

₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा - Money growing plant in a glass jar with 1 crore label

अगर आपका भी सपना ₹1 करोड़ का फंड बनाने का है, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा? क्या ₹5,000 की Monthly SIP काफी है, या फिर ₹10,000 या ₹20,000 Invest करना होगा।

तो इसका कोई एक Fixed Answer नहीं है। क्योंकि ₹1 करोड़ का Target सिर्फ इस बात पर डिपेंड नहीं करता कि आप हर महीने कितना Invest कर रहे हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आपको कितना Return मिलता है और आप कितने साल तक लगातार Invest करते हैं।

अगर आप भी बिना किसी Confusion के यह समझना चाहते हैं कि ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा, तो इस Article में हम आसान Calculation के साथ सब कुछ Step-by-Step समझेंगे।

(Note: इस Article में दिए गए सभी Calculations SIP Calculator के आधार पर किए गए हैं, जिसमें 12% का अनुमानित Annual Return माना गया है। Actual Return Market Performance के अनुसार कम या ज़्यादा हो सकते हैं।)

₹1 करोड़ की Monthly Investment कैसे Calculate होती है

किसी भी Investment Goal को Calculate करने के लिए सिर्फ तीन चीज़ें Important हैं।

यही तीनों चीज़ें मिलकर decide करती हैं कि ₹1 करोड़ का Target कितनी जल्दी पूरा हो सकता है।

₹5,000 Monthly Investment से ₹1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा

अगर आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं और आपको Long Term में average 12% Annual Return मिलता है, तो:

TimeCalculationTotal InvestmentEstimated Fund
1 Year ₹5,000 × 12₹60,000 ₹64,000
5 Year ₹5,000 × 60₹3,00,000₹4.05 लाख
10 Year ₹5,000 ×120 ₹6,00,000₹11.20 लाख
15 Year ₹5,000 × 180₹9,00,000₹22.79 लाख
20 Year₹5,000 × 240₹12,00,000₹45.99 लाख
25 Year₹5,000 × 300₹15,00,000₹85.11 लाख
30 Year ₹5,000 × 360₹18,00,000₹1.54 करोड़

अगर आपके पास 25–30 साल का Time है, तो ₹5,000 की Monthly SIP भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। क्योंकि लंबे Time तक Regular Invest करने पर छोटा Amount भी धीरे-धीरे बड़ा Fund बन सकता है।

₹10,000 Monthly Investment से ₹1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा

अगर आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते हैं और आपको Long Term में average 12% Annual Return मिलता है, तो ₹1 करोड़ का Fund बनने में लगने वाला Time और कम हो सकता है।

TimeCalculationTotal InvestmentEstimated Fund
1 Year ₹10,000 × 12₹1,20,000₹1.27 लाख
5 Year ₹10,000 × 60₹6,00,000₹8.11 लाख
10 Year ₹10,000 × 120₹12,00,000₹22.40 लाख
15 Year ₹10,000 × 180₹18,00,000₹47.59 लाख
20 Year ₹10,000 × 240₹24,00,000₹91.98 लाख
25 Year ₹10,000 × 300₹30,00,000₹1.70 करोड़

₹20,000 Monthly Investment से ₹1 करोड़ बनने में कितना समय लगेगा

अब अगर आप हर महीने ₹20,000 की SIP करते हैं तो ₹1 करोड़ का Fund और भी कम Time में बनाया जा सकता है।

TimeCalculationTotal InvestmentEstimated Fund
1 Year₹20,000 × 12₹2,40,000₹2.55 लाख
5 Year ₹20,000 × 60₹12,00,000₹16.22 लाख
10 Year ₹20,000 × 120₹24,00,000₹44.80 लाख
15 Year ₹20,000 × 180₹36,00,000₹95.18 लाख
20 Year ₹20,000 × 240₹48,00,000₹1.83 करोड़

ऊपर की तीनो Table की Calculation से एक बात साफ़ समझ आती है कि Monthly Investment जितनी ज़्यादा होगी, ₹1 करोड़ का Fund बनने में उतना ही कम Time लगेगा। वहीं अगर आपके पास Long Term का Time है, Monthly Investment कम है तो Compounding की वजह से छोटी SIP भी धीरे-धीरे बड़ा Fund बना सकती है।

₹1 करोड़ के लिए कौन-सी Monthly Investment सबसे बेहतर है

ऊपर की Calculation देखने के बाद अब सवाल आता है कि आखिर ₹5,000, ₹10,000 और ₹20,000 में से किस Monthly Investment को Choose करना चाहिए।

इसका कोई एक answer नहीं है, क्योंकि सही Investment Amount आपकी Income, Expenses और Financial Goal पर डिपेंड करती है।

Monthly Investment₹1 करोड़ बनने का Estimated Timeकिसके लिए सही है
₹5,000लगभग 25-30 सालजिनके पास Long Term का Time है और अभी Career की शुरुआत कर रहे हैं
₹10,000लगभग 20–25 सालRegular Salary वाले लोग जो थोड़ा जल्दी ₹1 करोड़ का Fund बनाना चाहते हैं।
₹20,000लगभग 15-20 सालजिनकी Income अच्छी है और जो कम Time में बड़ा Fund बनाना चाहते हैं।

Conclusion

अब आपको यह समझ आ गया होगा कि ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा, इसका जवाब आपकी Income, Investment Amount और Time पर depend करता है। इसलिए दूसरों को देखकर SIP Amount decide करने की बजाय, उतना ही Invest करें जिसे आप लंबे Time तक बिना रुके Continue रख सकें।

₹1 करोड़ का Fund एक दिन में नहीं बनता। लेकिन अगर आप सही Planning के साथ जल्दी शुरुआत करते हैं और लगातार Invest करते रहते हैं, तो समय के साथ यही छोटी-छोटी Investments एक बड़ा Fund बनाने में हेल्प कर सकती हैं।

FAQs

क्या सच में ₹5,000 की Monthly SIP से ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है?

हाँ, बिल्कुल बन सकता है! अगर आप ₹5,000 हर महीने लगातार 30 साल तक Invest करते हैं और आपको average 12% का Annual Return मिलता है, तो आपका Total Fund लगभग ₹1.54 करोड़ बन जाएगा। यहाँ सबसे बड़ा खेल Time और Compounding का है।

₹1 करोड़ का Target जल्दी पूरा करने के लिए हर महीने कितना Invest करना पड़ेगा?

यह पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके पास कितना Time है। अगर आप सिर्फ 15 साल में यह Target पूरा करना चाहते हैं, तो आपको हर महीने ₹20,000 की SIP करनी होगी। वहीं अगर आपके पास 20 साल का Time है, तो ₹10,000 की Monthly Investment से भी काम चल जाएगा।

अगर Investment पर 12% से कम Return मिला, तो क्या फिर भी ₹1 करोड़ बनेंगे?

अगर Return 12% से कम (जैसे 10%) मिलता है, तो आपका Target पूरा होने में थोड़ा ज़्यादा Time लगेगा। ऐसी सिचुएशन में आपको या तो अपनी Monthly SIP का Amount बढ़ाना होगा या फिर अपने Investment के सालों (Time) को थोड़ा आगे बढ़ाना होगा।

क्या ₹1 करोड़ का Target जल्दी पूरा करने के लिए बीच में SIP Amount बढ़ा सकते हैं?

हाँ, और यह सबसे बेस्ट तरीका है जिसे Step-up SIP कहते हैं। जैसे-जैसे हर साल आपकी Income या Salary बढ़ती है, वैसे-वैसे आप अपनी SIP Amount को 5% या 10% बढ़ा सकते हैं। इससे आप ₹1 करोड़ का Target बहुत पहले पूरा कर लेंगे।

क्या ₹1 करोड़ के इस Fund पर कोई Tax भी देना पड़ता है?

हाँ, जब आप 1 साल के बाद Mutual Fund से पैसा निकालते हैं, तो उस पर LTCG (Long Term Capital Gains) Tax लगता है। नियम के मुताबिक, एक साल में ₹1.25 लाख तक का प्रॉफिट टैक्स-फ्री होता है, और उससे ज़्यादा के प्रॉफिट पर 12.5% का टैक्स देना होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *