Salary Budget Rule: Salary आते ही पैसे कैसे बाँटें ताकि महीने के आखिर तक पैसा बचे

Salary Budget Rule को फॉलो करके Salary को Fixed Expenses, Savings, Investments, Monthly Spending और Buffer Money में बांटने का तरीका

आज के टाइम में Salary Budget Rule Follow न करने की वजह से लाखों लोग हर महीने एक ही प्रॉब्लम Face करते हैं। Salary आते ही लगता है कि इस बार सब कुछ सही होगा, लेकिन कुछ ही दिनों में Bank Balance कम होने लगता है और महीने के आखिर तक समझ नहीं आता कि पैसा आखिर गया कहाँ।

अगर आप चाहते हैं कि महीने के आखिर तक पैसा भी बचे, Savings भी हो और Financial Stress भी कम हो, तो सबसे पहले Salary Budget Rule को समझना और उसे सही तरीके से Follow करना बहुत ज़रूरी है।

Salary Budget Rule क्या है

Salary Budget Rule एक ऐसा तरीका है, जिसमें Salary Credit होते ही पूरे पैसे का Budget पहले से decide होता है, कितना पैसा कहाँ खर्च करना है। जिससे खर्च Control में रहते हैं और Savings करना आसान हो जाता है।

Salary आते ही पैसे किस Order में बाँटने चाहिए

Salary Credit होने के बाद ज़्यादातर लोग एक ही गलती करते हैं। जो खर्च सामने आता है, उसी पर पैसा खर्च करना शुरू कर देते हैं। जिससे उनका पूरा बजट खराब हो जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि पूरा महीना बिना Financial Stress के निकले, तो Salary आते ही पैसे हमेशा एक decided Order में बाँटें। जैसे:

Step 1: सबसे पहले Fixed Expenses का Budget अलग करें

सबसे पहले उस पैसे को अलग करें जिसे हर महीने खर्च करना ही है, जिन्हें avoid नहीं किया जा सकता। जैसे Rent, EMI, Electricity Bill या दूसरे Fixed Expenses।

अगर इस हिस्से का Budget शुरुआत में नहीं निकाला, तो बाद में दूसरे खर्च इसकी जगह ले लेते हैं। फिर महीने के बीच में Budget Manage करना मुश्किल हो जाता है।

Step 2: Savings का पैसा अलग करें

बहुत से लोग सोचते हैं कि महीने के आखिर में जो पैसा बचेगा, उसे Save करेंगे। लेकिन सच यह है कि ज़्यादातर लोगों के पास आखिर में Save करने के लिए कुछ बचता ही नहीं।

इसी वजह से Personal Finance Experts भी सलाह देते हैं कि Salary आते ही सबसे पहले Savings का हिस्सा अलग कर दें। इससे Spending अपने आप Control में आने लगती है।

Step 3: अब Investments का Budget अलग करें

अगर आप SIP, Mutual Fund, PPF या किसी दूसरे Investment में पैसा लगाते हैं, तो उसका Budget भी Salary वाले दिन ही decide करें।

Investment को बार-बार टालने से Financial Goals धीरे-धीरे पीछे छूटने लगते हैं। छोटी Amount से शुरुआत करना भी Investment न करने से बेहतर होता है।

Step 4: पूरे महीने का Spending Budget बनाएं

अब तक आपने ज़रूरी खर्च, Savings और Investments का Budget अलग कर लिया है। अब जो पैसा बचा है, वही पूरे महीने का Spending Budget है। इसी Amount से Grocery, Travel, Recharge, Shopping और बाकी के खर्च पूरे करने हैं।

जब Spending की Limit पहले से decide होती है, तो बिना सोचे-समझे खर्च करने की हैबिट भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

Step 5: Last में थोड़ा Buffer Money बनाएं

हर महीने कोई न कोई ऐसा खर्च आ ही जाता है जिसकी Planning पहले से नहीं होती। अगर आपके पास Buffer Money होगी, तो ऐसे समय में Emergency Fund, Savings या Investments से पैसे निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही छोटा-सा Buffer पूरे Budget को बिगड़ने से बचाता है।

हर Step में कितना पैसा रखना चाहिए

अब सवाल आता है की जो Steps उपर बताएं हैं उनमे अपनी salary का कितना हिस्सा रखे तो इसका जवाब हर किसी के लिए एक जैसा नहीं हो सकता क्योंकि हर व्यक्ति की Income, Family Responsibilities और Monthly Expenses अलग होते हैं।

फिर भी अगर आप पहली बार Salary Budget बना रहे हैं, तो नीचे दिया गया Allocation आपके लिए एक अच्छा Starting Point हो सकता है।

कैटेगरीकितना पैसा रखें₹20,000 Salary₹40,000 Salary₹60,000 Salary
Fixed Expenses45%₹9,000₹18,000₹27,000
Savings20%₹4,000₹8,000₹12,000
Investments10%₹2,000₹4,000₹6,000
Monthly Spending20%₹4,000₹8,000₹12,000
Buffer Money5%₹1,000₹2,000₹3,000

Note: यह कोई Fixed Formula नहीं है। अगर आपके Fixed Expenses कम हैं और उस हिस्से में से कुछ पैसा बच जाता है, तो उसे Savings, Investments या Emergency Fund में add कर सकते हैं। वहीं अगर आपके Fixed Expenses Income के 50% से ज़्यादा हैं, तो उन्हें धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें।

Personal Finance Experts भी मानते हैं कि Income का बहुत बड़ा हिस्सा सिर्फ Fixed Bills में नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इससे Savings और Investments के लिए कम पैसा बचता है।

Salary Budget Rule Follow करते समय लोग सबसे ज़्यादा कहाँ गलती करते हैं

Budget बनाना मुश्किल नहीं है, मुश्किल है उसे हर महीने Follow करना। ज़्यादातर लोग कुछ ऐसी गलतियाँ करते हैं जिनकी वजह से अच्छा-खासा Budget भी कुछ दिनों में बिगड़ जाता है। जैसे:

  • Saving को सबसे लास्ट में रखना
  • एक हिस्से का पैसा दूसरे हिस्से में खर्च करना
  • Salary बढ़ते ही खर्च बढ़ा देना

Conclusion

Salary Budget Rule का मतलब सिर्फ पैसों को अलग-अलग बाँटना नहीं है, बल्कि हर रुपये को एक Purpose देना है। जब Salary आते ही यह पहले से decide हो जाता है कि कौन-सा पैसा कहाँ खर्च होगा, तो महीने के आखिर तक Budget follow करना आसान हो जाता है।

शुरुआत में यह हैबिट थोड़ी मुश्किल लग सकती है, लेकिन 2–3 महीने लगातार Follow करने के बाद यही तरीका आपकी Money Management की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। इसलिए अगली बार Salary Credit होते ही खर्च शुरू करने से पहले 10 मिनट निकालिए और पूरे पैसे का Budget पहले decide कर लीजिए।

यही छोटी-सी Planning आगे चलकर बेहतर Savings, मजबूत Financial Discipline और long-term में पैसों को बेहतर तरीके से Manage करने में मदद करती है।

FAQs:

Salary Budget Rule में कितने प्रतिशत Savings करनी चाहिए?

कोई एक Percentage सभी लोगों के लिए सही नहीं होता। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो Income का 15% से 20% हिस्सा Savings के लिए रखना एक अच्छा Target माना जाता है। अगर अभी इतना Save करना मुश्किल है, तो छोटी Amount से शुरुआत करें और Income बढ़ने के साथ Savings भी बढ़ाते रहें।

Salary आते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?

Salary Credit होते ही सबसे पहले Fixed Expenses, Savings और Investments का Budget अलग कर दें। इसके बाद ही बाकी पैसे रोज़मर्रा के खर्चों के लिए इस्तेमाल करें। इससे महीने के आखिर तक Budget बिगड़ने की संभावना कम रहती है।

अगर Salary कम हो, तब भी Salary Budget Rule Follow करना चाहिए?

हाँ। Salary Budget Rule सिर्फ ज़्यादा कमाने वालों के लिए नहीं है। कम Salary में Budget बनाना और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि इससे ज़रूरी खर्च, Savings और बाकी खर्चों के बीच बेहतर Balance बनाए रखना आसान होता है।

क्या Salary Budget Rule हर महीने बदल सकता है?

हाँ। अगर आपकी Salary, Monthly Expenses या Family Responsibilities बदलती हैं, तो Budget Allocation भी बदल सकता है। इसलिए महीने में एक बार अपने Budget को Review करना अच्छी आदत मानी जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *