अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आज भी आप पैसों को लेकर कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं, जो लगभग हर Students Money Mistakes करता हैं, तो आप अनजाने में अपने आने वाले कल को बहुत बड़े रिस्क में डाल रहे हैं।
क्योंकि Problem ये है कि 90% स्टूडेंट्स पैसों को सीरियसली नहीं लेते। Pocket Money हो या पार्ट-टाइम इनकम, सब कुछ बिना सोचे-समझे Spend कर देना और फिर बाद में Regret करना। ना Savings की हैबिट, ना Budgeting का प्लान और ना ही Future के लिए कोई Strategy जिसका Result? डिग्री कम्प्लीट होने के बाद भी लोग Financially Struggle करते रहते हैं।
अगर आप भी सोचते हैं कि “अभी एन्जॉय कर लेते हैं, बाद में देख लेंगे” — तो यह Mindset आपके Future को सबसे ज़्यादा Damage कर सकता है।
इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन Top 10 Students Money Mistakes की जो हर स्टूडेंट अपनी लाइफ में करता है और जिनसे आपको बचना चाहिए।
1. Lack of Budgeting: बजट न बनाना
Mostly Students पैसों को बिना सोचे-समझे खर्च करते हैं। उसे कभी ट्रैक नहीं करते। उन्हें लगता है कि उन्हें आइडिया है कि उनका पैसा कहां जा रहा है। लेकिन रियलिटी में उनका पैसा Small Decisions में धीरे-धीरे निकलता रहता है और उन्हें पता भी नहीं चलता।
जैसे एक कॉफी, एक सब्सक्रिप्शन या कोई रैंडम ऑर्डर। इंडिविजुअली ये चीजें छोटी लगती हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी चीजें आपके Financial Control को डिस्ट्रॉय कर देती हैं।
आज आपको Budget बनाना बोरिंग लग सकता है, लेकिन इसका Impact बहुत बड़ा होता है। क्योंकि जब तक आपको पता ही नहीं होगा कि आपका पैसा कहां जा रहा है, तो आप उसे कंट्रोल कैसे करोगे।
Finance Experts भी यही कहते हैं कि अगर आपको Financially Stable होना है, तो आपको सबसे पहले अपने बजट पर फोकस करना चाहिए।
2. Savings Delay: सेविंग्स को टालना
90% स्टूडेंट्स हमेशा यही सोचते हैं, “अभी नहीं, बाद में देखेंगे। अभी एंजॉय करने का टाइम है।” लेकिन रियलिटी ये है कि अगर आप अभी से Savings की Habit नहीं बनाओगे, तो बाद में भी पैसों को सेव करना मुश्किल होता है।
क्योंकि सेविंग्स कोई अमाउंट नहीं है, ये एक हैबिट है जो हर स्टूडेंट को बिल्ड करनी चाहिए और यही हैबिट लोगों का फ्यूचर डिसाइड करती है।
सेविंग करने में सबसे बड़ा Asset Time होता है क्योंकि टाइम के साथ ही हमें Compounding का बेनिफिट मिलता है।
3. No Emergency Fund: इमरजेंसी फंड ना बनाना
ज़्यादातर स्टूडेंट्स सोचते हैं कि “कोई Problem आई तो Parents या Friends से ले लेंगे।” लेकिन ये सोच आपको कभी Financially Independent नहीं बनने देगी।
क्योंकि छोटी-छोटी इमरजेंसी कभी भी आ सकती हैं— Health Issue, Travel या कोई Urgent Expense। और जब पास में पैसा नहीं होता, तब Stress और बढ़ जाता है।
और ये Students Money Mistakes की सबसे बड़ी मिस्टेक्स में से एक है। इसका सबसे अच्छा सॉल्यूशन है Emergency Fund क्रिएट करना।
- हर Month थोड़ा सा पैसा अलग रखना Start करो (₹500–₹1000 भी चलेगा)
- इसे एक अलग Account में रखो
- इस पैसे को सिर्फ Emergency में ही Use करो
4. Impulse Buying: सेल और डिस्काउंट के चक्कर में फँसना
Amazon, Flipkart या मॉल में “SALE” देखते ही मन करता है कुछ न कुछ खरीदने का। चाहे ज़रूरत हो या ना हो। उस टाइम लगता है कि अभी नहीं लिया तो कहीं सेल निकल ना जाए।
और फिर बाद में Realize होता है कि वो चीज़ इतनी इम्पॉर्टेंट भी नहीं थी। कभी-कभी तो लोग सिर्फ दूसरों को दिखाने के चक्कर में Buying करना स्टार्ट कर देते हैं।
जिसका रिजल्ट: पैसा waste + Regret
- 24 Hour Rule फॉलो करो — कुछ लेना हो तो एक दिन wait करो।
- अगर नेक्स्ट डे भी ज़रूरत लगे तभी Buy करो।
- सिर्फ Discount के चक्कर में कभी मत खरीदो।
5. No Skill Investment: स्किल्स में इन्वेस्ट ना करना
आजकल ज़्यादातर स्टूडेंट्स अपना पैसा Movies, Food, Outings जैसी चीज़ों में ज़्यादा खर्च करते हैं। अगर इसी में से थोड़ा पैसा सेव करके अपनी Skills में इन्वेस्ट करें, तो उनका Future बेहतर हो सकता है।
क्योंकि आज के टाइम पर पैसा सिर्फ स्किल्स से आता है, ना कि सिर्फ डिग्री से। आजकल तो ज़्यादातर Knowledge आपको फ्री में मिल जाती है। YouTube, Google, ChatGPT और इन सबका यूज़ करके आप कोई भी स्किल फ्री में सीख सकते हैं, जिससे कोई भी Students Money Mistakes नहीं करेगा।
मैंने खुद बहुत सी स्किल्स सिर्फ YouTube से ही सीखी हैं, बिना एक पैसा खर्च किए। अभी भी सीखता रहता हूँ, और अच्छी-अच्छी Books भी पढ़ता हूँ।
6. Peer Pressure Spending: पीयर प्रेशर में खर्च करना
किसी ने IPhone लिया, मुझे भी लेना है। दोस्त ट्रिप पे जा रहे हैं, मुझे भी जाना है। हमेशा दुसरो को देखकर काम करना और ऐसे डिसीज़न आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से नहीं, दूसरों को देखकर लेते हो।
और यही डिसीज़न आपको Financial Problem में भी डाल देते हैं।
- हमेशा अपनी Needs और Budget के हिसाब से खर्च करो
- दूसरों से Compare करना बंद करो
- Show-Off के चक्कर में मत पड़ो
पीयर प्रेशर में खर्च करना Students Money Mistakes की सबसे डेंजरस मिस्टेक है क्योंकि यहां लोग खुद से डिसीज़न नहीं ले रहे होते।
7. Ignoring Financial Education: फाइनेंशियल एजुकेशन को इग्नोर करना
स्कूल या कॉलेज हमें कभी नहीं सिखाता कि पैसा मैनेज कैसे करना है, पैसों को ग्रो कैसे करना है या सेविंग कैसे करनी है आदि। इसी वजह से ज़्यादातर स्टूडेंट्स को बेसिक चीज़े भी नहीं पता होती- जैसे Interest, SIP, Tax आदि।
अगर किसी स्टूडेंट्स को अपनी फाइनेंशियल कंडीशन बेटर करनी है तो उसको Financial Education ज़रूर लेनी चाहिए जैसे:
- हर Week थोड़ा टाइम Financial Knowledge के लिए दो
- बेसिक चीज़े सीखो: Saving, Investing, Mutual Funds
- Books रीड करो
8. Ignoring Side Income: साइड इनकम को इग्नोर करना
बहुत से स्टूडेंट्स सोचते हैं कि पढ़ाई के साथ साथ Income पॉसिबल नहीं है। इसलिए वो कभी Try ही नहीं करते। लेकिन ऐसा नहीं है, आप कुछ भी कर सकते हैं अपने Interest के हिसाब से जो आपको आता हो।
9. Misusing Credit Card & EMI: क्रेडिट कार्ड और EMI का मिसयूज़ करना
आज कल स्टूडेंट्स के लिए Credit Card लेना या EMI पर चीजें खरीदना बहुत ईज़ी हो गया है। और ज़्यादातर लोग यही करते हैं क्रेडिट कार्ड को लोग एक्स्ट्रा या फ्री पैसा समझ लेते हैं क्योंकि स्टार्टिंग में ये छोटी छोटी Payment लगती हैं — ₹500, ₹1000, ₹2000… लेकिन धीरे धीरे ये अमाउंट बड़ा होता जाता है।
और सबसे रिस्की हैबिट होती है Minimum Payment करना इससे लगता है कि आपने बिल पे कर दिया, लेकिन बाकी अमाउंट पर Heavy Interest लगता रहता है, जो आपको Debt में भी फसा देता है।
EMI भी Students Money Mistakes में से एक है क्योंकि जब आप ज़रूरत की जगह शो-ऑफ या Impulse Buying के लिए EMI का यूज़ करते हो तो हर Month फिक्स्ड अमाउंट देना पड़ता हैचा, हे Income हो या ना हो.
10. No Long-Term Goals: लॉन्ग-टर्म गोल्स ना बनाना
ज़्यादा तर स्टूडेंट्स Short-term पे फोकस करते हैं अभी टाइम है एंजॉय कर लो— Parties, Trips, Shopping। लेकिन Future के लिए उनके पास कोई Clear Goals नहीं होते और बिना गोल्स के एक सही डायरेक्शन नहीं मिलती।
जो मन किया वो ले लिया, जहां जाना था चले गए स्टार्टिंग में ये नॉर्मल लगता है, लेकिन धीरे धीरे रियलाइज़ होता है कि ना सेविंग्स हो रही है, ना कोई प्रोग्रेस।
क्योंकि जब आपका एक क्लियर गोल सेट होता है तो आपका आने वाला फ्यूचर और भी बेटर हो सकता है।
Conclusion
Wealth एक दिन में नहीं बनती और ना ही कोई एक बड़ा डिसीज़न आपकी लाइफ चेंज कर सकता है। ये आपके छोटे छोटे डिसीज़न और Habits से एक दिन ज़रूर बनती है।
आज जो गलतियां आप इग्नोर कर रहे हो, वही कल आपका Financial Future डिसाइड करेंगी। इसलिए अगर आप अभी से इन Students Money Mistakes को समझ कर सुधार लेते हो, तो आप अपने फ्यूचर को कम्प्लीटली चेंज कर सकते हो।
FAQS
Students के लिए सबसे बड़ी Money Mistakes क्या होती है?
सबसे बड़ी Students Money Mistakes होती है पैसा ट्रैक ना करना और बिना प्लानिंग के खर्च करना। जब आपको पता ही नहीं होता पैसा कहां जा रहा है, तो सेविंग्स और कंट्रोल दोनों impossible हो जाता है.
Students को कितना पैसा Save करना चाहिए?
अगर आप स्टूडेंट हो, तो आप अपनी पॉकेट मनी या इनकम का कम से कम 5–10% सेव करना स्टार्ट कर सकते हो। अमाउंट छोटा हो सकता है, लेकिन हैबिट बिल्ड होना सबसे इम्पॉर्टेंट है.
क्या Side Income Students के लिए पॉसिबल है?
हाँ, आज के टाइम में बहुत ऑप्शन्स हैं — Freelancing, Content Writing, Tutoring, Desigining आदि। साइड इनकम से आप जल्दी Financial Independent बन सकते हो.
Students Money Mistakes अवॉइड करने का बेस्ट तरीका क्या है?
Students Money Mistakes अवॉइड करने का सबसे बेस्ट तरीका है Awareness + Discipline। जब आपको पता होता है कि कौन सी गलतियां हो रही हैं, तब आप उन्हें ईज़िली अवॉइड कर सकते हो.

One Comment